Bagpat News: पशुओं का चारा काट रही महिला को सांप ने डसा, मेरठ रेफर
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: पुरा महादेव गांव में अपने घेर के पास पशुओं का चारा काट रही महिला को सांप ने डस लिया। परिजनों ने महिला को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला को एंटी स्नेक वेनम लगाने के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। पुरा महादेव गांव निवासी सत्यवीर ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन शनिवार की शाम को घर के पास पशुओं का चारा काट रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही पत्नी ने शोर मचाया ओर उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद महिला को पिलाना सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम लगाने के बाद महिला को मेरठ मेडिकल में रेफर कर दिया। सत्यवीर ने बताया कि उसकी पत्नी की हालत में अब सुधार है। पिलाना सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि महिला को एंटी स्नेक वेनम लगाने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.