Bagpat News: पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव
बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। लोहिया बाजार स्थित श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ मंदिर में पर्युषण महापर्व का पांचवां दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह भगवान महावीर स्वामी की अष्टप्रकारी पूजा, चैत्यवंदन, शांति कलश और प्रभावना वितरण किया गया। शनिवार को पूजा में जुगमंदर जैन, विशेष जैन, मंथन जैन, ओमप्रकाश जैन, अनुभव जैन, कपिल जैन, गौरव जैन, सचिन जैन और अंकित जैन ने भाग लिया। दिन में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 14 सपनों और पालने की बोलियां लगाई गईं। शाम को महिला मंडल और तरुणी मंडल द्वारा प्रतिक्रमण किया गया। इसके बाद संगीत संध्या, भगवान महावीर स्वामी की आरती एवं मंगल दीपक किया गया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: श्रद्धा और हर्षोउल्लास से मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव माता पद्मावती, माता लक्ष्मी, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.