बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प पखवाड़ा के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार लांबा ने छात्र-छात्राओं को जीवनभर नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई। उपप्रधानाचार्य दुष्यंता जोगी ने कहा कि नशे की लत परिवारों में अशांति और विघटन का कारण बनती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...