बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई दो सगी बहनों को पुलिस ने देर रात सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों बहने परिजनों के डांटने से नाराज होकर घर से निकली थी। लापता बहनों की मां ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग सगी बहने घर से चार सितंबर की सुबह सवेरे लापता हो गई थी। जिनके लापता होने की लिखित शिकायत उनकी मां ने थाने पर की थी। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि दोनों बहनों को सरौरा के पास से देर रात सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गई थी लेकिन घर से निकलने के बाद फिर वे परेशान हो गई और बाहर जाने का इरादा छोड़ दिया। जिन्हें पुलिस ने सरौरा के पास से बरामद कर लिया। बताया कि दोन...