Bagpat News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी
बागपत, अगस्त 10 -- Bagpat News: बागपत। शहर के पुराना कस्बा स्थित मोहल्ला देशराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है। शहर के देशराज मोहल्ले में 32 वर्षीय नीरज कुमार परिवार के साथ रहता था। उसका विवाह वर्ष 2022 में गौरीपुर जवाहरनगर निवासी युवती के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। चार दिन पहले भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद विवाहिता अपने मायके चली गई थी। परिजनों ने बताया कि तभी से नीरज मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जाता है कि रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.