बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: बड़ौत। लुहारी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी, सास और पत्नी के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को पुलिस ने युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी सास को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। लुहारी निवासी मोहित की शादी दो नवंबर 2025 में मुजफ्फरनगर जिले के भौंराकलां निवासी खुशी बालियान के साथ हुई थी। मृतक के भाई का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही खुशी ने अपनी मां पिंकी और प्रेमी आकाश बालियान के साथ मिलकर मोहित को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि खुशी उसके भाई मोहित से कहती थी कि सात लाख रुपये वसूलने के लिए शादी की गई है। सात लाख रुपये नहीं दिए तो दहेज के मामले में जेल भिजवा देगी। दो माह पहले खुशी बालियान अपने मा...