बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर निवासी ग्यारह वर्षीय छात्रा अपनी दादी के साथ दोपहर के चारा लेने गई थी। सडक किनारे चारा काट रही छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने अमीनगर सराय कस्बे का रास्ता पूछने के बहाने छात्रा को अपने पास बुलाया। जिसके बाद दोनों युवक छात्रा को बाइक लेकर फरार हो गए। देरी होने पर दादी ने छात्रा को खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। सूचना पर छात्रा के माता-पिता पहुंचे, तो हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों तक गन्ने के खेतों में छात्रा को खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। करीब ढाई घंटे बाद छात्रा सिंघावली गांव से पूठड जाने वाले रास्ते पर रोती हुई मिली। पुलिस घटना की जांच में जुटी।

छात्रा की तलाश और बरामदगी जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा अपनी दादी...