Bagpat News: नो कैश हुए एटीएम, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। दीपोत्सव की छुट्टी के चलते एटीएम की व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। एटीएम में पैसा निकालने पहुंच रहे लोगों के हाथ मायूसी ही लग रही है। शहर में लगे दो दर्जन एटीएम कैशलैस होने से नकदी का संकट गहरा गया। लोग कैश के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे। यहीं हालात बड़ौत, खेकड़ा, रटौल, टटीरी और अमीनगर सराय आदि कस्बों के बने हुए है। 24 घंटे कैश उपलब्ध कराने का दावा करने वाले एटीएम सफेद हाथी बने हुए हैं। बैंकों में अवकाश के चलते लोगों ने एहतियातन एटीएम और शाखाओं से कैश निकाला भी था, मगर सब दीवाली की खरीदारी में सब खर्च हो गया। इधर छुट्टियों में एटीएम भी जवाब दे गए। सोमवार को शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो गए, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग तो दोस्तों एवं परिचितों से रुपये उधार मांगने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.