बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के रामपुर मौहल्ले के जयवीर सिंह की पुत्री भारती धामा और प्रदीप धामा के पुत्र समीर ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। सोमवार को सर्व खाप चौधरी नरेश शर्मा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित जयकिशन शर्मा, देश खाप थम्बा चौधरी पुनीत शर्मा, ब्रह्म समाज के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, अशोक कौशिक, विप्र विद्वान परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बे प्रसाद, समाजसेवी हर्ष भारद्वाज आदि ने भारती और समीर के आवास पहुंचकर उनको सम्मानित किया। उनको बेहतर चिकित्सक बन देश सेवा करने का आशीर्वाद दिया। सम्मान समारोह में चौधरी शिवचरण, चौधरी ओमप्रकाश, चौधरी प्रेम सिंह धामा, चौधरी धनपाल सिंह, लोकेंद्र धामा, महावीर सिंह, तेजवीर सिंह, सुनील कुमार, सत्येंद्र ठेकेदार, ब्रह्मपाल सिंह, प्रवीण कुंडू, बृजपाल, जितेंद्र सिंह, उधम सिंह, पप्पन धामा,...