बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: दाहा। निरपुड़ा गांव स्थित प्राचीन भगवान पार्श्वनाथ जैन मंदिर में रविवार को वेदी शिलान्यास महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे जैन श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठाचार्य धीरज जैन ने विधि-विधान से पूजन कराया और विभिन्न बोलियां लगाई गई। नींव की बोली शालू जैन एवं पिंकी जैन शाहपुर, फावड़े की दूसरी बोली प्रमोद जैन, तसले की तीसरी बोली अमित जैन शाहदरा, कन्नी की चौथी बोली ग्राम प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह और यंत्र की पांचवीं बोली सुमेश जैन निरपुड़ा ने ली। इसके बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर वेदी का शिलान्यास किया गया। समारोह में दूरदराज से आए जैन अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन संदीप जैन ने किया,...