बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: बागपत। शहर की एक कॉलोनी की किशोरी को घर से ले जाकर निकाह करने और तीन दिन बाद उसे छोड़ने का मामला सामने आया। पीड़िता की बहन ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गत 29 जुलाई को उसकी नाबालिग बहन लापता हो गई थी। काफी तलाशने के बाद भी पता नहीं चला। तीन दिन बाद उसकी बहन खुद वापस आ गई। बहन ने बताया कि मोहल्ले का आमिर उसे अपने साथ ले गया और निकाह कर लिया। इसके बाद तीन दिन तक साथ रहा और फिर हाईवे किनारे छोड़कर भाग गया। उन्होंने आमिर के घर जाकर देखा तो वह नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...