Bagpat News: नाले चौक, घर-दुकानों में घुसा बारिश का पानी
बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बागपत। जिसका डर था, वहीं हुआ। मानसूनी बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। मंगलवार को जैसे ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई, तो शहर की सड़कें तरणताल बन गई। गंदे नालों का पानी लोगों के मकानों और दुकानों में घुस गया। जिससे घर और दुकानों में रखी खाद्य सामग्री पानी में भीगकर खराब हो गई। लोगों का कहना है कि मार्च माह से अब तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा नालों की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके चलते गंदे नाले गंदगी से अटे पड़े है। मंगलवार को बारिश हुई, तो वे ओवरफ्लो हो गए और उनका पानी लोगों के मकानों और दुकानों में घुस गया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से नालों की सफाई जल्द से जल्द कराने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: मानसून की पहली बारिश में खुली नांगल सफाई व्यवस्था की पोलनालों की सफाई का अभियान बागपत शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.