बागपत, सितम्बर 27 -- Bagpat News: बिनौली। थाना क्षेत्र के माखर गांव में देर शाम एक बुर्का पहने महिला ने घर में घुसकर एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल लूटने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे पकड़ते हुए पुलिस को सौंप दिया। माखर निवासी नौशाद के परिवार में शादी कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के लोग शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। घर में नौशाद की पत्नी आबिदा थी। इसी दौरान बुर्के पहने एक मांगने वाली महिला वहां आई। बुर्के वाली ने आबादी को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे आबिदा अचेत हो गई। जिसके बाद मांगने आई महिला ने अचेत पड़ी आबिदा के कुंडल निकालने शुरू किए तो परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नजारा को देखा, तो महिला को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। परिजनों ने आबिदा को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। इंस्पेक्टर बिनौली जितेन्द्र...