Bagpat News: नगर पालिका ने विरोध के बीच गांधी रोड से हटवाया अतिक्रमण
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बड़ौत। मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर की गांधी रोड पर अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया गया। साइन बोर्ड हटाने के दौरान कर्मचारियों को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों द्वारा सड़क पर रखे सामान को भी व्यापारियों ने जबरदस्ती छुड़ा लिया। नवनिर्मित गांधी रोड पर अस्थाई अतिक्रमण की शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसे हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व निरीक्षक नेमचंद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सड़कों पर रखे फ्लैक्स, साइन बोर्ड को जब्त कर लिया। इसके अलावा नालें पर भी पटरियां डालकर दुकानों का रखा सामान भी उठवाकर अंदर रखवाया गया। अधिकतर दुकानदारों ने टीम के पहुंचते ही सामान उठाना शुरू कर दिया। वहीं कुछ व्यापारियों ने नाले से सामान उठाने का विरोध करना शुरू कर दिया। नगर पालिका की टीम भी साइन बोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.