Bagpat News: नगर पालिका के लिपिक से अभद्रता, फोन पर भेजे जा रहे ओटीपी
बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: बागपत। बागपत नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का स्थानान्तरण होने के बाद अभी तक किसी अधिशासी अधिकारी की तैनाती नगर पालिका में नहीं हुई है। वर्तमान समय में वह अस्थायी रूप से अधिशासी अधिकारी का कार्यभार का निर्वहन कर रहा है। बताया कि अधीशासी अधिकारी का सीयूजी नंबर भी मेरे पास ही है, जिसके जरिए दैनिक कार्यों व समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि गत 16 जुलाई अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीयूजी नंबर पर कॉल की गई और गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद से कई अज्ञात नंबरों से सीयूजी नंबर पर ओटीपी भी भेजे जा रहे है, जिससे ठगी का अंदेशा भी बना हुआ है। वहीं, सरकारी कार्य भी बाधित हो रहे है। लिपिक ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.