बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के शिक्षक इन दिनों स्कूलों में नए बच्चों के दाखिले को लेकर परेशान बने हुए है। गांवों में चक्कर काटने के बाद छह साल तक के बच्चे ढूंढ़े नहीं मिल रहे है। जो बच्चे मिल रहे है, वे निजी स्कूलों में पढ़ रहे है। जिसके चलते शिक्षकों की नींद उड़ी हुई है कि नए प्रवेश हो नहीं रहे हैं, इस स्थिति में विभाग के सामने क्या जवाब दें? दरअसल, परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। छह वर्ष के बच्चे का कक्षा एक में दाखिला कराना है। इसके लिए शिक्षक गांव-गांव घूमकर सर्वे कर रहे है, लेकिन उन्हें छह साल के बच्चे ढूंढे नहीं मिल रहे है। जो बच्चे मिल रहे है, वे निजी स्कूलों में पढ़ रहे है। अभिभावक उन्हें परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाना नहीं चाहते। वहीं, कुछ बच्चे मिले भी, तो उनकी उम्र छह साल से कम है। जिसक...