बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: खेकड़ा। तहसील क्षेत्र में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रविवार सुबह से ही बाजारों में खरीदारी और घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते ही घर और बाजार रोशनी से जगमगा उठे। लोगों ने परंपरागत मिट्टी के दीये जलाकर घरों को रोशन किया। छोटे-बड़े व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली की खूब धूम रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।...