बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी के धर्म पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने कान्हा और राधा बनकर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान कई रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनमें मटकी, बांसुरी, मोरमुकुट, पालना और मंदिर सजावट शामिल थी। छात्रों ने इन गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया और अपनी कला व कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य नितिका यादव ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से जोड़ना था। इस दौरान सौरभ यादव, शुभम यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण की लीलाओं का बच्चों ने किया मंचन यह भी पढ़ें- Shamli News: संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में जन्माष्टमी की धूम यह भी पढ़ें- Shamli News: जन्माष्टमी पर नन्...