Bagpat News: दौड प्रतियोगिता में सौरव और अक्षय रहे अव्वल
बागपत, सितम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। सरूरपुर कलां नहर के पास सिंचाई विभाग के प्रांगण में एक दिवसीय नैन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचे धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रामवीर रहे, जबकि पुरस्कार वितरण सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किया। तीन किलोमीटर दौड़ में सौरव सरूरपुर ने प्रथम स्थान, सहारनपुर के हरि ने दूसरा तथा काठा गांव के पंकज राकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही 1500 मीटर दौड़ में सहारनपुर निवासी अक्षय ने पहला स्थान प्राप्त किया। शामली के राहुल ने दूसरा और पाबला गांव के पोली तीसरे स्थान पर रहे। जिनको सीडीओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जसवीर, अमर सिंह, अमरदीप, सुभाष नैन, राजू तोमर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.