बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। सिसाना और ग्राम मवीकलां में शुक्रवार को दो युवकों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन को पता चला, तो आनन-फानन में उन दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. अर्जुन नेहरा ने प्राथमिक उपचार कर मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि सिसाना गांव के युवक ने घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ निगला है। मवीकलां के युवक के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...