बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बागपत। जिले में हर रोज किसी न किसी लोगों को सांप डस रहे है। कई लोगों की भी जान भी जा चुकी है। मंगलवार को भी जिले में अलग-अलग स्थानों पर छात्र समेत दो को सांप ने डस लिया। दोनो के परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। बुढ़ेढ़ा गांव निवासी निशांत उर्फ प्रशांत पुत्र देवेंद्र कक्षा 12वीं का छात्र है। मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से बड़ौत कॉलेज गया था। वापस रजवाहे की पटरी से गांव लौट रहा था। बीच रास्ते में रहवाहे के पास बाइक के अगले पहिए के नीचे सांप आ गया तो उसने पैर में डस लिया। घर आकर उसने परिजनों को इस घटना से अवगत कराया। वहीं हालत भी बिगड़नी शुरू हो गई थी। परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया, जिसके बाद 10 एंटी स्नेक वेनम क...