बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना गांव में तीन दिन पूर्व साइड लगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक हाथों में तमंचे लेकर खुलेआम फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक तमंचे से सीधे गोली चलाता नजर आ रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। सुल्तानपुर हटाना गांव में तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर का पहिया लगने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से 16 लोग घायल हुए थे। इनमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। अब तीन दिन पुरानी इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। उधर, पुलिस इस मामले में पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के...