बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: खेकड़ा। स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुकुल विद्यापीठ में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। शानदार प्रस्तुतियों पर बच्चों को जमकर तालियां मिलीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश गुप्ता, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। हरियाली तीज के अवसर पर छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। कक्षा 12 की लीजा ने प्रथम, श्वेता ने द्वितीय और सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- हरियाली तीज एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा आठ की...