Bagpat News: देवास पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान
बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। हिसावदा के देवास पब्लिक स्कूल में परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले गोरांश यादव, कंचन यादव व राधिका सहरावत को सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन सहित सभी वक्ताओ ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानचार्य मिहिर चक्रवर्ती ने बताया की कक्षा दस की दोबारा दी गई परीक्षा में गोरांश यादव ने 93%, राधिका सहरावत ने 90%, कंचन ने 88% अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चेयरमैन ओमकार यादव ने मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर शांतनु मलिक व उप प्रधानचार्य विजय यादव ने मेधावियों को मैडल व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कोर्डिनेटर आधार चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रीति यादव, धीरज कुमार, चांदनी चड्ढा, प्रीति शर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.