बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। देवास पब्लिक स्कूल हिसावदा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन ओमकार यादव, वाइस चेयरमैन शालू मलिक, डायरेक्टर शांतनु मालिक ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय केछात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। चारों हाउस में दही हंडी प्रतियोगिता में येलो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर कोऑर्डिनेटर प्रीति यादव, आधार चौधरी, विजय यादव, चांदनी चड्ढा, शिवांशी त्यागी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जेपी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्...