बागपत, जुलाई 26 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे के प्राचीन बाड़े वाले शिव मंदिर में शनिवार को महिलाओं ने देव शयनी एकादशी के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया। जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में स्थित प्राचीन बाड़े वाले शिव मंदिर में शनिवार देवशयनी एकादशी के अवसर पर भगवान हनुमान, शनिदेव, नाग बाबा, नंदी की पुजा अर्चना की गई। महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन कर किया। महिलाओं ने परिवार की सुख शांति की कामना की। कीर्तन में महिला श्रद्धालुओं ने एक से एक बढ़ कर भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर राकेश, कुसुम, ममता, बबीता, सरिता, उषा, कमलेश,अनीता, मनोज आदि महिलाएं मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एकादशी पर मंदिर में पूरी रात भजन कीर्तन यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: देवशयनी एकादशी पर नवग्रह शनिदेव मंदिर में राधा-क...