बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के परिजन अब पीड़ित परिवार पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पीड़िता और परिजन दहशत जदा है। युवती के पिता ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है क्षेत्र के एक गांव में शाहजहांपुर का एक परिवार कृषि भूमि बटाई पर लेकर कृषि कार्य कर रहा है। पिछले दिनों पड़ोसी किसान ने उसकी पुत्री से नजदीकी बनाई। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद युवती ने उससे शादी करने को कहा, तो उसने युवती को मारपीट कर भगा दिया। जिसके बाद गत नौ सितंबर को युवती ने उसके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के पिता का क...