Bagpat News: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले की जमानत याचिका खारिज
बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो के न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। आरोपी युवक गत 19 अगस्त से जेल में बंद है। शिकायतकर्ता ने गत 17 अगस्त को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पड़ोस का अभिषेक उसकी छह साल की बेटी को अपने मकान की छत पर बने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी बेटी को तलाशते हुए कमरे में पहुंची, तो अभिषेक उसकी बेटी को छोड़कर वहां से भाग गया। बच्ची ने अश्लील हरकतों करने की घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल में बंद आरोपी अभिषेक ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने खारिज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.