बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: दाहा। बामनौली गांव में दो सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मृतक किसान जोगराज के बेटे सोनू ने दोघट थाने पर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता गत 30 जुलाई की सुबह खेत में गन्ना फसल की बंधाई करने जा रहे थे। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कृष्णा नदी पुल के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उसके पिता की मौत हो गई। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब के साथ पकड़ादाहा। पुलिस ने आजमपुर मुलसम-नंगला कनवाडा मार्ग पर एक युवक को देशी शराब के साथ पकड़ा है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया पुलिस ने नंगला कनवाडा निवासी ऋषिपाल को 17 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा गया है। बताय...