Bagpat News: दुकानों को उखाड़ने का प्रयास, चौकीदार के शोर मचाने पर भागे चोर
बागपत, नवम्बर 19 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। शीलचंद इंटर कॉलेज के बाहर दुकानों में चोरों ने तीसरी बार चोरी की कोशिश की। बुधवार देर रात दुकानों की छत उखाड़कर घुसने की कोशिश कर रहे थे तभी विद्यालय के चौकीदार ने शोर मचा दिया। इस पर चोर फरार हो गए। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारी हिमांशु गर्ग के अनुसार चोर दुकानों के पीछे की तरफ से छत तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। विद्यालय में तैनात चौकीदार भूषण ने कुछ आवाजें सुनीं। वह बाहर निकला तो दुकानों के पास संदिग्ध लोगों को देखकर शोर मचा दिया। चौकीदार के मुताबिक दो चोर बिनौली वाली सड़क की ओर कूदकर फरार हो गए। हिमांशु ने रात करीब तीन बजे पुलिस चौकी प्रभारी को फोन कर सूचना दी। करीब तीन घंटे बाद सुबह सात बजे चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.