Bagpat News: दुकानदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म
बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: बागपत। रटौल क्षेत्र में दुकानदार ने किशोरी को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने परिजनों के घर आने पर जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। किशोरी के पिता ने बताया कि शनिवार सुबह परिवार के सभी लोग काम के लिए बाहर गए हुए थे। घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। पड़ोसी दुकानदार युवक बहाने से उसकी बेटी को दुकान में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बारे में परिजनों को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घर वापस आने पर उन्होंने बेटी को बदहवास हालत में देखा। पूछताछ करने पर उसने घटना के बारे में बता दिया। पीडिता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आशीष पुंडीर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.