Bagpat News: दीवाली पर जग-मगाए घर-प्रतिष्ठान, देर रात तक हुई आतिशबाजी
बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में रविवार को रोशनी और उमंग का प्रतीक दीवाली त्योहार धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और अपने प्रतिष्ठानों को दीयों व रंग-बिरंगी झालरों से सजाकर दीवाली की खुशियां मनाई। शाम के समय विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान श्रीराम का पूजन किया। इसके बाद देररात तक आतिशबाजी होती रही। श्रद्धालुओं ने सुबह के समय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। शाम के समय लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों को फूलों और रंगीन बल्बों की झालरों से दुल्हन की तरह सजाया। घर के मुख्य द्वार व मुख्य आंगन में आकर्षक रंगोली तैयार की। दिन के समय में लोगों ने अपने सगे-संबंधियों को दीवाली के उपहार एवं मिठाई भेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। शाम के समय दियों और रंग-बिरंगी बिजली की झालरों की रोशनी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.