Bagpat News: दीवार तोड़ने और मारपीट के आरोप में चार पर मुकदमा
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बड़ौत। शबगा गांव में निजी दीवार में तोड़फोड़ करने और विरोध पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शबगा गांव निवासी अंकित पंवार ने तहरीर में बताया कि 22 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी बबलू उर्फ नरेंद्र, हरेंद्र उर्फ काला, वीर पंवार उर्फ जोंटी और सहदेव उसकी निजी दीवार में तोड़फोड़ करने लगे। उसकी मां ने दीवार में साझा लेने की बात कही तो आरोपियों ने मना कर दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के लौटने के बाद आरोपियों ने अंकित को घर से खींचकर अपने मकान की ओर ले जाने का प्रयास किया और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.