बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: खेकड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार को वार्षिकोत्सव के साथ दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने परमपिता परमात्मा शिव की महिमा का गुणगान किया। कस्बे की सागरमल धर्मशाला में रविवार को आयोजित दीपावली महोत्सव और वाषिकोत्सव मनाया गया। शुभारम्भ नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा ने दीप प्रज्वलित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता बीके सविता दीदी ने बताया कि परमपिता परमेश्वर का संदेश जन जन तक पहुंचाना ही हमारे विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। लोगों ने आध्यात्मिक विचारों को ग्रहण कर भाईचारा अपनाया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बच्चों की मनमोहक प...