बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। दीपावली पर रमाला क्षेत्र के गांव गोपालपुर खड़ाना में रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दीवाली की रात घर के बाहर मौजूद पिता-पुत्रों पर तीन युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से एक पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरे के सिर पर लाठी-डंडों से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोपालपुर खड़ाना निवासी जनकराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि दीपावली की रात करीब नौ बजे वह और उनके बेटे सौरभ और विनीत घर के सामने खड़े थे। इस दौरान गांव के धीरज और मोन...