Bagpat News: दिव्यांगजनों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बड़ौत। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर के चौधरी चरणसिंह इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन में दिव्यांगजनों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन केवल सहायता के पात्र नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में समान रूप से भागीदारी निभाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के आयोजक एवं चौधरी चरणसिंह इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन के निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक पौधा - ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.