बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली पब्लिक स्कूल खेकड़ा के होनहार छात्र अर्चित बंसल ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी गांधीनगर, गुजरात) में चयनित होकर विद्यालय सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। छात्र की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी चौधरी ने अर्चित की इस उपलब्धि पर कहा कि छात्र अर्चित बंसल के निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रतिफल है। विद्यालय सचिव संजीव यादव ने कहा कि सही दिशा और लगन से विद्यार्थी देश के शीर्ष संस्थानों में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं। गोरतलब है कि छात्र अर्चित बंसल गत दिनों सीबीएसई के घोषित परिणाम में कक्षा 12 कक्षा में विद्यालय के टापर भी रहे हैं। कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने भ...