बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: बागपत। बागपत पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। करीब तीन घंटे चले इस अभियान में 50 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए। अभियान के दौरान दो वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चला मिले, जिसके चलते उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। चेकिंग अभियान बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर चलाया गया। इस दौरान दिल्ली से देहरादून की ओर जा रहे वाहनों की सघन तलाशी कराई गई। सीओ सुकन्या शर्मा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर नोवेंद्र सिरोही ने अपनी टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। अभियान के दौरान शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चला रहे दो चालकों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना नंबर प्ले...