बागपत, अक्टूबर 20 -- Bagpat News: बागपत। जिले में खतरनाक स्थिति में पहुंची आबोहवा सांस के रोगियों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार की शाम हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बहुत बढ़ गई। सुबह करीब 10 बजे एक्यूआई 165 दर्ज किया गया, जो रात में बढ़कर 210 से ऊपर पहुंच गया। बागपत, बडौत और खेकड़ा में प्रदूषण से बचने को ज्यादातर लोगों ने घरों में एयर प्यूरिफायर लगवा लिए हैं। प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप(ग्रेडड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू किया गया है, लेकिन अधिकारी ग्रेप का पालन करने में नाकाम हो रहे हैं। ग्रेप का कोई असर जमीन पर नहीं दिख रहा है। नियमों का उल्लंघन कर धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसके चलते प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। गत दिवस एक्यूआई 155 दर्ज किया गया था। मंगलवार की सुबह एक्यूआई बढ़कर 16...