बागपत, सितम्बर 27 -- Bagpat News: बड़ौत। दशलक्षण पर्व (पर्यूषण पर्व) के अवसर पर जैन समाज की ओर से छोटे उछाव यानी जल उछाव पर श्रीजी भगवान की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण बना रहा। यात्रा से पूर्व दिगंबर जैन मंदिर में बोलियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद श्रीजी भगवान की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सुसज्जित पालकी में विराजमान कराया गया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य अनंत जैन व वैभव जैन को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Rampur News: भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथ यात्रा में उमड़ा जैन समाज पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। यात्रा द...