बागपत, अगस्त 27 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बा जंगल में दबंगों ने वायु सेना के जवान की चारे की फसल नष्ट कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए उसे जान से मार देने की धमकी भी दी गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। क्षेत्र के फुलैरा गांव का रहने वाला राम लखन सिंह वायु सेवा का जवान है। वर्तमान में उसकी तैनाती असम में चल रही है। खेकड़ा कस्बे के जंगल में उसने कृषि भूमि खरीद रखी है। पिछले दिनों उसने उसमें चारे की फसल उगाई थी। राम लखन सिंह का आरोप है कि उसके ड्यूटी पर जाते ही कस्बे के ही दबंग भाइयों ने उसकी चारे की फसल को नष्ट कर दिया। अवकाश पर आने के बाद उसने फसल बर्बाद किए जाने का विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि जवान की तहरीर मिल गई है। जांच शुरू कर दी गई है। आ...