बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में सुंदर सिंह परिवार के साथ रहता है। सुंदर का कहना है कि पड़ोसी परिवार के लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। बात-बात वे पर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। उसकी पत्नी ने गाली गलौज का विरोध किया, तो पड़ोसी परिवार के चार लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी पत्नी और वह घायल हो गया। पड़ोसी महिला मंजू उनके बचाव में आई, तो हमलावरों ने उसे भी हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि सुंदर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...