बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। कंडेरा गांव में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव डॉ. अनिल आर्य ने फीता काटकर दंगल का विधिवत शुभारंभ किया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पहलवानों ने प्रतिभाग कर अपनी कुश्ती कला, दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रथम मुकाबला गौरव जीवाणा और मोहसिन सिक्का के बीच बराबरी पर छूटा। डॉ. अनिल आर्य ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और आपसी भाईचारे की भावना भी विकसित करते हैं। दंगल में मोनू पहलवान एवं सूरज अहलावत ने मुख्य कोच...