बागपत, सितम्बर 1 -- Bagpat News: बड़ौत। सुरों ने जब लय का हाथ थामा और कदमों ने ताल से संवाद किया तो मंच महज नृत्य का मंच नहीं रहा, बल्कि भावनाओं, विचारों और सामाजिक सरोकारों का जीवंत आईना बन गया। कभी नारी शक्ति का स्वर मुखर हुआ तो कभी पौराणिक गाथाओं ने मंच पर आकार लिया। कहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश गूंजा तो कहीं बुराई के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद सुनाई दिया। ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग में आयोजित नटराजन डांस कॉम्पिटिशन का, जिसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न थीमों पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने वातावरण को सुर, ताल और भावों से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि सीओ अंशु जैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेटियां यदि ठान ल...