बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: बागपत। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने समाज के प्रति सक्रियता को देखते हुए गांव बली निवासी तेजपाल सिंह प्रधान को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। महासभा के अध्यक्ष की अनुमति से यह नियुक्ति की गई। महासभा लंबे समय से गुर्जर समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती आ रही है। तेजपाल सिंह का कार्यकाल पांच वर्ष अथवा अगले चुनाव होने तक रहेगा। उनके मनोनयन पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। यमुना घाट पर अवैध मोटरबोट संचालन का लगाया आरोपबागपत। पुराना कस्बा निवासी इरफान ने अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचकर प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर यमुना घाट पर अवैध मोटरबोट संचालन, अधिक सवारियां व पशु बैठाने का आरोप लगाया...