Bagpat News: तीन माह से लापता बेटे के मामले में पिता ने चार पर कराया मुकदमा
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला चक्रसैनपुर निवासी मोमिन का बेटा समीर तीन माह से लापता है। बेटे की तलाश में पुलिस के चक्कर काटकर थक चुके पिता को आखिरकार अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने बड़ौत निवासी एक ही परिवार के दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मोमिन का आरोप है कि तीन माह पहले उसका बेटा समीर लापता हो गया था। उसने बड़ौत निवासी चार लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत में गुहार लगाई। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.