बागपत, अगस्त 18 -- Bagpat News: खेकड़ा। बड़ागांव स्थित आदर्श गल्र्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली छात्राओं ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच छात्राओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने भी रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रबंधक सुभाष चंद्र त्यागी, प्रधानाचार्य संजीव त्यागी, मीनाक्षी त्यागी, मुकेश चंद त्यागी, राजवीर सिंह एडवोकेट, आकाश त्यागी, सुरभि जैन, उपप्रबंधक ज्ञानेंद्र त्यागी, रजनीश त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...