बागपत, जुलाई 3 -- Bagpat News: रमाला। तहसील प्रशासन की ओर से गुरुवार को किरठल और रमाला गांव में राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाकर सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। राजस्व विभाग की टीम ने किरठल गांव में तालाब की 425 वर्गमीटर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद रमाला गांव में बंजर की 409 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक पंकज राणा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लेखपाल अंकित कुमार, लेखपाल प्रदीप मित्तल, वंश कुमार और अजय तोमर मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रमाला थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही। बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए राजस्व निरीक्षक पंकज राणा ने चेतावन...