बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: रमाला। आचार्य खेड़ा के जंगल में बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से बाइक और 10 हजार रुपये लूट लिए। वारदात बिजवाड़ा रजबहा पटरी पर सरकारी नलकूप के पास हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कंडेरा निवासी प्रवीण ने बताया कि वह बाइक से मेरठ जा रहा था। बिजवाड़ा रजबहा पटरी पर सरकारी नलकूप से कुछ आगे पहुंचते ही ईख से निकले दो युवकों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 10 हजार रुपये और बाइक लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश बिजरोल की ओर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही रमाला और बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल को लेकर दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में जांच में घटनास्थल रमाला थाना क्षेत्र...