बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: चांदीनगर। ढिकोली गांव के जंगल में चोरो नें आठ नलकूपों पर धावा बोल हजारों का समान चोरी कर ले गये पीड़ित किसानों नें थाना चांदीनगर में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। ढिकोली क्षैंत्र में पिछले दो सालों से चोरो का आतंक बना हुआ है। चोर लगातार स्थान बदल बदल कर नलकूपों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। रात्रि में चोरो नें ढिकोली निवासी जगदीश पुत्र बलबीर के नलकूप का ताला तोड़ वहा से कट आऊट, बिजली के तार, स्टार्टर चोरी कर ले गये। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। वही अन्य किसानों ने बताया की रात में ही गांव के बेदसिंह, मदन, राजपाल, किरनपाल, हरपाल, नारायण,अनिल, आदि के नलकूपों पर भी ताला तोड़कर चोर कट आऊट, बिजली के तार आदि हजारों का समान चोरी कर ले गये। पीड़ित किस...